सिद्धपीठ हनुमान मंदिर औड़ी झिगुरदह में पारंपरिक मेले का शुभारंभ, अनपरा व मोरवा थाना प्रभारियों ने किया उद्घाटन
•202 views•1 मिनट पढ़ें
सिद्धपीठ सेैकड़ों वर्ष पुरानी परंपरा के तहत दिवाली के पहले लगने वाले हनुमान मंदिर औड़ी झिगुरदह पर मेला का थाना प्रभारी अनपरा मोरवा द्वारा किया गया संयुक्त रूप से शुभारंभ।
आर पी सिंह अनपरा ..उत्तर प्रदेश मध्य प्रदेश झारखंड बिहार छत्तीसगढ़ के हजारों लोग इस मेल में दर्शन व खरीदारी करने पहुंचते हैं। प्राचीन हनुमान मंदिर औड़ी झिगुरदह पर मेला का आज गुरुवार केो हुआ भव्य शुभारंभ। मुख्य अतिथि संयुक्त रूप से अनपरा थाना प्रभारी राजेश चौबे जी तथा सिंगरौली मोरवा मध्य प्रदेश के थाना इंस्पेक्टर डॉ. ज्ञानेंद्र सिंह रहे। उन्होने हनुमान जी का विधिवत पूजा अर्चन करके आरती किया तथा मेला का शुभारंभ किया। साथ में अतिथि के रूप में भारतीय मजदूर संघ के प्रदेश मंत्री अरुण कुमार दुबे एवं जगदीश प्रसाद बैसवार उपस्थित रहे। हनुमान मंदिर पर व्यवस्था अनुरूप दोनों थाना प्रभारी ने कहा कि समिति को प्रशासन का पूरा सहयोग मिलेगा हालांकि पिछले वर्ष की भांति हमें 40% फोर्स कम मिला है पर हनुमान जी के शक्ति से हम उतने ही फोर्स में ऊर्जा के साथ व्यवस्था को संचालित करेंगे